महेन्द्रगढ़ | नंदी को अश्रुपूर्ण विदाई : तीन गांवों में रहा विशेष लगाव | धूमधाम से निकाली गई अंतिम यात्रा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
नंदी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भावुक होकर दी विदाई
नंदी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भावुक होकर दी विदाई

महेन्द्रगढ़ | गांव झुक, माजरा कला और सिगड़ी में पिछले करीब 15 वर्षों से विचरण करने वाले नंदी को ग्रामीणों ने भावुक माहौल में अंतिम विदाई दी। नंदी के निधन के बाद ग्रामीणों ने माजरा से सिगड़ी शिव मंदिर तक डीजे के साथ झांकी निकालते हुए अंतिम यात्रा निकाली और पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ दाह संस्कार किया।

श्रद्धा और आस्था के साथ नंदी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण

श्रद्धा और आस्था के साथ नंदी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, यह नंदी तीनों गांवों में स्वतंत्र रूप से घूमता था और लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका था। अचानक एक खेत में तारों में फंसने से उसकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद गांवों में शोक की लहर फैल गई।

अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से नंदी को विदाई दी और भगवान शिव के वाहन के रूप में उसकी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। शिव मंदिर के सामने पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

शिव मंदिर के सामने पूरे विधि-विधान से नंदी का अंतिम संस्कार

शिव मंदिर के सामने पूरे विधि-विधान से नंदी का अंतिम संस्कार

ग्रामीणों ने बताया कि नंदी के साथ उनका वर्षों का जुड़ाव था, इसलिए उसकी विदाई को भी धार्मिक और सम्मानजनक तरीके से किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भावुक माहौल बना रहा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर। दिनदहाड़े मंदिर में चोरी : हनुमान मंदिर का छत्र ले उड़े चोर | ग्रामीणों में रोष

Array
|
तलोट गांव में दिनदहाड़े मंदिर चोरी, हनुमान मंदिर का छत्र ले उड़े चोर
तलोट गांव में दिनदहाड़े मंदिर चोरी, हनुमान मंदिर का छत्र ले उड़े चोर
निजामपुर। तलोट गांव में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर का छत्र चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। तलोट निवासी प्रवीण पुत्र अशोक कुमार ने...
Continue Reading

रेवाड़ी | मुख्यमंत्री के मंच पर राव इंद्रजीत की शैली पर सवाल : मूठ विद्या वाले बयान से बढ़ी नाराजगी | राजनीतिक मर्यादा को लेकर उठी बहस

Array
|
राव इंद्रजीत के ‘मूठ विद्या’ बयान पर विवाद, मंचीय मर्यादा को लेकर उठे सवाल
राव इंद्रजीत के ‘मूठ विद्या’ बयान पर विवाद, मंचीय मर्यादा को लेकर उठे सवाल
रेवाड़ी | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए “मूठ विद्या” संबंधी बयान और मंच पर उनके व्यवहार को लेकर अब राजनीतिक बहस तेज होती दिखाई दे रही है। खास तौर पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाले मंच पर जिस तरह रा...
Continue Reading

फतेहाबाद। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कमाल : थाइलैंड में दो कांस्य पदक जीते | फतेहाबाद के सतबीर ने बढ़ाया देश का मान

Array
|
थाइलैंड में पदक जीतने के बाद तिरंगा उठाए हुए फतेहाबाद के गांव सिरढ़ान निवासी सतबीर गिजरोइया।
थाइलैंड में पदक जीतने के बाद तिरंगा उठाए हुए फतेहाबाद के गांव सिरढ़ान निवासी सतबीर गिजरोइया।
फतेहाबाद। हरियाणा के गांव सिरढ़ान निवासी सतबीर गिजरोइया ने संघर्ष और हौसले की मिसाल पेश करते हुए थाइलैंड में आयोजित दूसरी पेटांक ट्रांसप्लांट एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026 में दो कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि इसलिए और खास है क्यो...
Continue Reading
Advertisement

Trending