ज़िला
फतेहाबाद । दिग्विजय चौटाला का सरकार पर हमला | कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, DGP पर निशाना : 27 अप्रैल को हिसार महापंचायत का आह्वान
फतेहाबाद । जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और सरकार व डीजीपी हालात संभालने में नाकाम हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा को बचाने का समय आ गया है और केंद्रीय एजेंसियों को खुलेआम घूम रहे अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। दिग्विजय ने दावा किया कि भिवानी में उनकी गाड़ियों को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि सिरसा में पुलिसकर्मी एके-47 जैसे हथियारों के साथ घूम रहे हैं।
पंजाब पुलिस कानून के तहत हरियाणा में सीआईए जैसी एजेंसी का कोई प्रावधान नहीं है और बिना वर्दी के कार्रवाई की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि छोटे-छोटे मामलों में केस दर्ज किए जा रहे हैं और जिन लोगों को जेल भेजा गया, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और यूनिवर्सिटीज को एक विशेष विचारधारा तक सीमित किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है।
दिग्विजय चौटाला फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 27 अप्रैल को हिसार में होने वाली महापंचायत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर असुरक्षा की भावना है। सिरसा की जाट धर्मशाला की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आधी रात को हथियारबंद लोग दीवार फांदकर अंदर घुसे और एक-एक कमरे की तलाशी ली, जिससे वहां दहशत फैल गई। इस मामले की शिकायत एसपी सिरसा को दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई है।
उन्होंने हिसार में महापंचायत बुलाने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में वीसी से मिलने गए उनके और उनके साथियों पर हिसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ पुलिस अधिकारियों का विवाद हुआ, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में 27 अप्रैल को हिसार में महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से जेजेपी कार्यकर्ताओं और छात्रों को आमंत्रित किया गया है।
नारनौल | सिगड़ी बनेगी रोल मॉडल ग्राम पंचायत : 24X7 पेयजल आपूर्ति की तैयारी | 1 मई से डोर-टू-डोर अभियान शुरू
फतेहाबाद | युवक हत्याकांड पर रोष : परिजन चौकी पहुंचे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | कार्रवाई न हुई तो जाम की चेतावनी
निजामपुर | पीएचसी छीलरो को सीएचसी बनाने की मांग लंबित : दो बार ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं, क्षेत्र में नाराजगी
-
हरियाणा4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद