नारनौल | सिगड़ी बनेगी रोल मॉडल ग्राम पंचायत : 24X7 पेयजल आपूर्ति की तैयारी | 1 मई से डोर-टू-डोर अभियान शुरू

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल

बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।

नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24×7 पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रत्येक जिले से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया जा रहा है, जिसमें महेंद्रगढ़ से सिगड़ी का चयन हुआ है। इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन और ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सरपंच पूनम देवी ने की।

बैठक में 24×7 पेयजल आपूर्ति शुरू करने से पहले जमीनी स्थिति के आकलन पर जोर दिया गया। बताया गया कि प्रत्येक घर में नल कनेक्शन के साथ टोंटी और स्टैंड पोस्ट होना जरूरी है। समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि गांव में लगभग 60 प्रतिशत कनेक्शन पूरी तरह सही हैं, जबकि 40 प्रतिशत में सुधार की आवश्यकता है, जिसके लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता दीपचंद ने बताया कि जलघर का निरीक्षण कर ढांचागत सुधार किए जाएंगे और सभी घरों में उचित कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

सिगड़ी वाटर वर्क्स परिसर में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति एवं विभागीय टीम।

सिगड़ी वाटर वर्क्स परिसर में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति एवं विभागीय टीम।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में निर्मित जलघर लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसमें 26 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत टैंक और 1 लाख लीटर की ओवरहेड टंकी है, जो वर्तमान में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 70 लीटर पानी उपलब्ध कराने की क्षमता रखती है। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की सदस्य पिंकी और सीमा ने योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी और गांव को नई पहचान मिलेगी।

सरपंच पूनम देवी ने आश्वस्त किया कि सभी ग्रामीण योजना को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया कि 1 मई से गांव में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत जल संरक्षण और योजना की जानकारी दी जाएगी। वहीं कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अब निरंतर और गुणवत्तायुक्त जल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत करने, प्रेशर मैनेजमेंट, जल गुणवत्ता जांच और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी, ताकि जल आपूर्ति प्रणाली पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला जज नरेंद्र सूरा ने किया वाटर कूलर-RO का उद्घाटन : बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन हजारों लोगों ने प्रसाद लिया

रामचन्द्र सैनी
|
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
नारनौल|  जिला न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता चैंबर्स समिति द्वारा हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने अधिवक्ता चैंबर्स प्रांगण में सांसद निधि से बने वाटर कूलर एवं आरओ का उद्घाटन किया। अधिवक्ता ...
Continue Reading

नारनौल। नगरपालिका कर्मचारियों का हड़ताल ऐलान : शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि | 22 सूत्रीय मांगों पर सरकार से जवाब की मांग

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में नगरपालिका कर्मचारियों का धरना, 1-2 मई की हड़ताल को लेकर तेज हुआ आंदोलन
नारनौल में नगरपालिका कर्मचारियों का धरना, 1-2 मई की हड़ताल को लेकर तेज हुआ आंदोलन
नारनौल | नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन को तेज कर दिया है। कर्मचारियों द्वारा 1 और 2 मई 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की ...
Continue Reading

नई दिल्ली। पुनीत बुलान का बढ़ा सियासी कद : राष्ट्रीय अध्यक्ष से अहम मुलाकात | स्थगन हटाने पर एक माह का भरोसा

हरिसिंह
|
जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से की मुलाकात
जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से की मुलाकात
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से मुलाकात कर संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस अहम मुलाकात में लंबे समय...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: