ज़िला
फतेहाबाद | युवक हत्याकांड पर रोष : परिजन चौकी पहुंचे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | कार्रवाई न हुई तो जाम की चेतावनी
फतेहाबाद। शहर के कीर्ति नगर में हुए युवक मोनू हत्याकांड को लेकर मंगलवार को परिजन गुरु नानकपुरा चौकी पहुंचे और जोरदार विरोध जताया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक केवल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य शामिल युवकों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि उनका भी इस वारदात में हाथ है। मृतक के भाई सचिन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शाम को लाल बत्ती चौक पर जाम लगाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोनू (पुत्र कृष्ण कुमार) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने मोहल्ले में बैठा हुआ था, तभी कीर्ति नगर निवासी शंकर, किता, अरुण, निखिल समेत 2-3 अन्य युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोनू को पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परिजनों की शिकायत भी सुन ली गई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
फतेहाबाद | बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ : चश्मा उतार फेंकने पर समाज में रोष
निजामपुर | डीएचबीवीएन सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
नारनौल | रक्तदान में योगदान पर माता सती वेलफेयर समिति सम्मानित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मिला प्रशस्ति पत्र
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद