कनीना | उपचुनाव में नाम वापसी पूरी : दो प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस | अब 6 उम्मीदवार मैदान में
कनीना । नगरपालिका कनीना के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव के तहत नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान विकास और सुमेर सिंह यादव ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 6 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम […]

कनीना । नगरपालिका कनीना के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव के तहत नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान विकास और सुमेर सिंह यादव ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 6 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 25 अप्रैल तक कुल 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे और 27 अप्रैल को हुई जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए थे। आज नाम वापसी के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।
मतदाताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम (01285-294030) सक्रिय किया गया है, जबकि मतदान केंद्र ‘पितामह कान्हसिंह धर्मशाला’ निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



