नांगल चौधरी। भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी : बिजली विभाग के नोटिस के बाद भी काम बंद नहीं

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी

नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव भुंगारका में हाई टेंशन (एचटी) बिजली लाइन के पास हो रहा निर्माण कार्य प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस निर्माण को लेकर बिजली विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद काम बदस्तूर जारी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि इस मामले में बिजली निगम ने शेर सिंह पुत्र हेतराम को नोटिस दे दिया है। इसके बाद भी लाइन के बेहद नजदीक निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह न केवल विद्युत सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। इस संबंध में बिजली विभाग नांगल चौधरी ने धारा 133 और 188 के तहत नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे।

लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

नोटिस मिलने के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि या तो आदेशों की अवहेलना हो रही है या फिर विभागीय कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी एसडीओ कार्यालय को भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न तो निर्माण कार्य रुकवाया गया और न ही किसी प्रकार की सख्ती दिखाई गई।

एचटी लाइन के नीचे या उसके आसपास निर्माण करना बेहद खतरनाक होता है। इससे करंट लगने, आग लगने या अन्य बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद यदि विभाग समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी किसकी होगी।

अब लोगों की नजर प्रशासन पर टिकी है कि क्या वह इस मामले में सख्त कदम उठाएगा या फिर नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगा।

वहीं  इस मामले में विभाग के  एसडीओ कुलबीर सिंह का कहना है कि विभाग के संज्ञान में आते ही नोटिस दे दिया गया था और नोटिस के बाद भी काम चालू है तो यह गंभीर मामला है।  उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी हादसे के लिए निर्माण करने वाले लोग जिम्मेवार हैं

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | मंडियों में अनुशासन की नई पहल :लाइसेंस व्यवस्था सख्त, अव्यवस्था पर लगेगी लगाम

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी सब्जी मंडी में नई लाइसेंस व्यवस्था लागू
नांगल चौधरी सब्जी मंडी में नई लाइसेंस व्यवस्था लागू
नांगल चौधरी। हरियाणा की कृषि उपज मंडियों में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था पर अब लगाम कसने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा जारी नए निर्देश इसी व्यापक सुधार अभियान का हिस्सा मान...
Continue Reading

निजामपुर | मंडी में गोवंश पर पानी का संकट: सांसद धर्मवीर सिंह व श्रुति चौधरी को गुहार के बावजूद जोहड़ सूखा, भटक रहा पशुधन

|
सूखे जोहड़ों से बढ़ी परेशानी, नहरी पानी की मांग
सूखे जोहड़ों से बढ़ी परेशानी, नहरी पानी की मांग
निजामपुर । क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गोवंश के सामने गहरा जल संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि प्यास बुझाने के लिए गायें इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, जबकि स्थानीय जोहड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने इस गंभीर...
Continue Reading

नांगल चौधरी। ओवरलोड डंपरों का आतंक : बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन | हादसों का बढ़ता खतरा

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में ओवरलोड डंपरों का आतंक, बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन बने खतरा
नांगल चौधरी में ओवरलोड डंपरों का आतंक, बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन बने खतरा
नांगल चौधरी। क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड पत्थरों से भरे डंपरों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार में दौड़ते ये भारी वाहन आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। हालात इस कदर गंभीर हैं कि कई डंपर बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर फर्राटा भ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: