ज़िला
निजामपुर | पीएचसी छीलरो को सीएचसी बनाने की मांग लंबित : दो बार ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं, क्षेत्र में नाराजगी
निजामपुर | पीएचसी छीलरो को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य विभाग और सरकार का ध्यान कई बार आकर्षित किया जा चुका है।
प्रधान सतपाल चौधरी के अनुसार, इस संबंध में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को पहला ज्ञापन 29 जनवरी 2026 को और दूसरा ज्ञापन 4 अप्रैल 2026 को सौंपा गया था। इसके बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।

निजामपुर | स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए ज्ञापन की कॉपी
उन्होंने बताया कि पीएचसी छीलरो में प्रतिदिन करीब 300 मरीज ओपीडी में आते हैं। यह केंद्र हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा केंद्र है। ऐसे में यहां मरीजों का दबाव लगातार बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों की संख्या, क्षेत्रीय आवश्यकता और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पीएचसी छीलरो सीएचसी में अपग्रेड होने के सभी मानकों को पूरा करता है। इसके बावजूद कार्रवाई न होना सवाल खड़े कर रहा है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सभी मानक पूरे होने के बावजूद मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है, जो कहीं न कहीं राजनीतिक उपेक्षा की ओर इशारा करता है। लोगों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
इस दौरान अजीत चौधरी, सूबेदार जगराम, सतनारायण, सत्यवीर, भूप सिंह, प्रदीप, करण सिंह, मनीष गुर्जर और रोहतास प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
निजामपुर | कारोली में राजेश पायलट को नमन : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा | ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा के आदर्श
निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल15 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
राष्टीय6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता