नारनौल | स्वस्थ आयु के लिए योग अपनाएं : नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | विकसित भारत के लिए योग सबसे बड़ा आधार-ओम प्रकाश यादव

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

नारनौल | पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योग का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। योग शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है। यह समाज को मजबूत बनाता है और समाज सशक्त होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आईटीआई प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आईटीआई प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

इसी उद्देश्य को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के हर नागरिक को हमारी इस प्राचीन पद्धति के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक आज सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने बारिश के बीच आईटीआई मैदान में महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने आईटीआई प्रांगण में हरित योग के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण भी किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आईटीआई प्रांगण में पौधारोपण करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आईटीआई प्रांगण में पौधारोपण करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने सभागार में वर्चुअल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सुना।
नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि योग हमें जीवन में संतुलन बनाना सिखाता है। योग के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व के कल्याण के विचार को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व भारत की इस पद्धति को अपना रहा है। हमारी इसी प्राचीन पद्धति ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान दुनिया को आत्मविश्वास दिया था।

इस मौके पर योग सहायक अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाएं करवाईं। मुख्य अतिथि ने सभी योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशि बाला ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल। विश्व योग दिवस के अवसर पर दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार प...
Continue Reading

नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस

अनीता
|
नारनौल | स्लम जागृति समिति (रजि.) नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहेब जयंती समारोह एवं समिति का स्थापना दिवस 13 जुलाई 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नरूला विलेज रिसॉर्ट, रेवाड़ी रोड, नारनौल...
Continue Reading

नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending