ज़िला
नूंह | पुलिस और कथित पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ : आरोपी के पैर में लगी गोली
नूंह। जिले के सलम्बा-पलवल रोड पर रविवार को पुलिस और एक कथित पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, सीआईए नूंह टीम गश्त और जांच के दौरान एक आयशर कैंटर को रोकने का प्रयास कर रही थी। आरोप है कि वाहन में चार ऊंट और एक ऊंटनी भरे हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। घायल की पहचान पिनगवां निवासी नगीन के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस का कहना है कि मौके से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, आयशर कैंटर में मिले चार ऊंट और एक ऊंटनी को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी पशु तस्करी गिरोह से संबंध है या नहीं तथा इस मामले में उसके अन्य साथी कौन हैं।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
नूंह। पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मददगार : राइडर ने समय पर पहुंचाए छात्र | 1646 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू
फरीदाबाद | निवेश के नाम पर 73,97,600/- रुपये की ठगी : साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 खाता प्रोवाईडर किये गिरफ्तार
फरीदाबाद | एक सप्ताह में 21 साइबर अपराधी गिरफ्तार : 75,07,078/-रुपये बरामद | 4,95,926/- रुपए खातों में फ्रिज
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली7 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल