अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता

अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय पर कांग्रेस के नव नियुक्त अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नव नियुक्त ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उनकी मेहनत के दम पर ही पार्टी मजबूत होती है।

उन्होंने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर नई टीम का गठन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

सुमेर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में जनजागरूकता अभियान चला रही है जिसके माध्यम से आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

इस मौके पर इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता, पूर्व ब्लाक प्रधान दलीप चैयरमैन, पूर्व ब्लाक प्रधान कमलेश सैनी, प्रोफेसर राजवीर, जिला सचिव बलवंत सिंह सुमेर सरपंच ओमप्रकाश, लाल सिंह गिरदावर , रमेश नंबरदार ,प्रहलाद सिंह,बिल्लू,डॉ कृष्ण बिहाली रागबीर सरपंच,संतोष बाबू श्रीकांत तेजपाल पहलवान तरुण जागड़ा,अनुज जांगड़ा,राकेश एडवोकेट, भूप सिंह कटकाई, , धर्मपाल सरपंच राजेश लंबा कबूल नंबरदार, हरी प्रकाश,के अलावा अन्य काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | युवा क्रिकेट क्लब गुजरवास के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। नॉकआउट आधार पर हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल 22 जून को खेला जाएगा। उद्घाटन समाज सेविका बिमला अग्रवाल उर्फ विमला देवी व ग्राम पंचायत ने किया। बिमला अग्रवाल...
Continue Reading

अटेली | नांगल गांव के तेज प्रकाश शर्मा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर : क्षेत्र में खुशी की लहर

जितेंद्र सोलंकी
|
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
नांगल के तेज प्रकाश शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर
अटेली | तहसील के नांगल गांव के होनहार युवा तेज प्रकाश शर्मा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उ...
Continue Reading

अटेली । योग से निरोगी जीवन : विकसित भारत के सपने को देगा बल | अटेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज अटेली के महिला महाविद्यालय में 12वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नांगल चौधरी के उपमंडल अधिकारी उदय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ राकेश कुमार जिला ...
Continue Reading
Advertisement

Trending