ज़िला
सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली
सिरसा। हिसार से पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्रोई ने रविवार को सिरसा की जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से अपनी राजनीतिक सक्रियता का नया संकेत दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनका कोई गिला-शिकवा नहीं है और अब वे पूरी तरह भाजपा के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोगों ने उन्हें जलपान कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन छोटे से कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने संकेत दिया कि निकट भविष्य में एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया जाएगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि राजनीति में मित्रता और निष्ठा का विशेष महत्व है। उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके साथियों ने हमेशा उनका और उनके पिता स्वर्गीय चौधरी भजनलाल का साथ दिया है। आज भी लोगों का स्नेह और समर्थन उसी प्रकार बना हुआ है, जो उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।

भाजपा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे स्वयं भाजपा में हैं और उनके सभी कार्यकर्ता भी भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं। उन्होंने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा तथा पार्टी नेतृत्व के साथ किसी प्रकार की नाराजगी या मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि अब सभी गिले-शिकवे समाप्त हो चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने किसी क्षेत्रीय विकास कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से बात की, उन्हें सकारात्मक सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सिरसा में हुए इस शक्ति प्रदर्शन को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि कुलदीप बिश्नोई एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। अब राजनीतिक हलकों की नजर उनकी प्रस्तावित बड़ी रैली और आगामी राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई है।
नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप
रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
रेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर10 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर