ज़िला
नारनौल | भाजपा प्रदेश अध्यक्षा के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज : 24 जून को होगा भव्य कार्यक्रम | कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के महेंद्रगढ़ जिले के दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 जून को नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित सी.एल. फार्म में उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसमें जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
भाजपा महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता का जिले में यह पहला आगमन है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न मंडलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि स्वागत समारोह को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहा है तथा प्रदेश अध्यक्षा का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।
जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्षा का स्वागत करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। भाजपा संगठन का दावा है कि यह कार्यक्रम जिले के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण संदेश देने वाला साबित होगा।
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी6 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री