ज़िला
यमुनानगर | एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार : चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा की बरामद
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चोरी की चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद की गई हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक चोरी की एक्टिवा लेकर करेड़ा बाय पास होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही हरविलास , संदीप , योगेश, नरेश नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा संभावित स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान कुछ समय बाद दो युवक एक्टिवा पर आते दिखाई दिये।
पुलिस टीम ने उन्हें रोककर जांच की, तो एक्टिवा के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। गहन पूछताछ करने पर उक्त एक्टिवा चोरी की निकली। आरोपियो ने स्वीकार किया कि यह एक्टिवा उन्होंने 21 जून को गांव गुमथला से चोरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियो की रोहित उर्फ सेठा पुत्र बलबीर निवासी गांव भगवानपुर व साजिद खान उर्फ निम्मा पुत्र साबिर निवासी नंदा कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपियो से आगे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद की गईं। आरोपियो ने खुलासा किया कि उसने बाइक 2 जून 2026 को थापर कॉलोनी से चोरी की थी।
इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी साजिद पर पहले भी चोरी के 22 मुकदमे व रोहित चोरी के 10 मुकदमे पर दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियो द्वारा की गई बरामदगी से वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए
नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा
फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी4 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री