ज़िला
सतनाली | प्रशासन की अनदेखी के बीच खिलाड़ियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी : अपने पैसों से कराई स्टेडियम की सफाई
सतनाली | क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने वाले सतनाली खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सफाई व्यवस्था की बदहाली के चलते खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि नियमित सफाई न होने से परेशान खिलाड़ियों ने स्वयं आगे आकर अपने निजी खर्च पर स्टेडियम की सफाई करवाई।
स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह-शाम लगभग 150 लड़के एवं लड़कियां विभिन्न खेलों की तैयारी और अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि लंबे समय से स्टेडियम में सफाई नहीं होने के कारण मैदान में गंदगी फैली हुई थी, जिससे अभ्यास करने में कठिनाई हो रही थी। कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद खिलाड़ियों ने आपस में सहयोग कर अपने पैसों से सफाई व्यवस्था करवाई।

खिलाड़ी बंटी, केतन, हिमांशु, अमित, विजय, तरुण, बिंटू, पंकज, अर्जुन, मनीष, दीपक, अभिषेक, तारा सहित अन्य युवाओं ने बताया कि स्टेडियम में सफाई के अलावा प्रकाश व्यवस्था और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। शाम के समय पर्याप्त लाईट नहीं होने से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होता है, जबकि शौचालय सुविधा नहीं होने से विशेषकर महिला खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खिलाड़ियों ने कहा कि खेल स्टेडियम क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और खेल विभाग से मांग की है कि स्टेडियम की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, पर्याप्त लाईट लगाई जाए तथा शौचालयों की व्यवस्था जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए।
स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि यदि प्रशासन खेल सुविधाओं पर ध्यान दे तो क्षेत्र के अनेक खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा ताकि वे बेहतर माहौल में अभ्यास कर सकें।
सतनाली | योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में उमड़ा उत्साह | युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
सतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
सतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री