नारनौल। स्टेडियमों के सुधार और ढोसी पर्वत रोप-वे प्रोजेक्ट को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली अहम बैठकें : खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
खेल स्टेडियम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
खेल स्टेडियम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। जिला प्रशासन ने जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन विकास को लेकर बड़े स्तर पर काम तेज कर दिया है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एक ओर जिले के स्टेडियमों के सुधार कार्यों की समीक्षा की, वहीं दूसरी ओर ढोसी पर्वत पर बन रहे महत्वाकांक्षी रोप-वे प्रोजेक्ट की प्रगति का भी जायजा लिया। डीसी ने दोनों परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

सबसे पहले आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी खेल स्टेडियमों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। डीसी ने स्टेडियमों के जीर्णोद्धार के लिए एक साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी आएगी और खिलाड़ियों को जल्द लाभ मिलेगा।

रोप-वे को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

रोप-वे को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

उन्होंने कहा कि जिन स्टेडियमों की चारदीवारी टूटी हुई है, उनकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। साथ ही खेल परिसरों में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उन्हें रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि अलग-अलग विभाग अलग रिपोर्ट तैयार करने के बजाय संयुक्त निरीक्षण कर सामूहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि योजनाओं को तुरंत धरातल पर उतारा जा सके।

बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर तथा जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ढोसी पर्वत पर बन रहे रोप-वे प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महेंद्रगढ़ जिला पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है और ढोसी पर्वत रोप-वे इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का कार्य तय समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए तथा किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री स्वयं इस परियोजना की लगातार निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर इसकी प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि रोप-वे प्रोजेक्ट के तहत अब तक 39 पिलर का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य तेजी से जारी है। डीसी ने कहा कि ढोसी पर्वत को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जिले में रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एनएचएलएमएल के रीजनल ऑफिसर कर्नल अनिल सेन, प्रोजेक्ट ऑफिसर वैभव शर्मा, डिप्टी मैनेजर आदित्य राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि : श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

हरविन्द्र यादव
|
निवाजनगर में शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।
निवाजनगर में शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।
नारनौल। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को निवाजनगर में उस समय भावनाओं के महासागर में बदल गई, जब हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और शहीद क...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक : परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन और परीक्ष...
Continue Reading

नारनौल | बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को योजनाओं व अनुदान की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बागवानी विभाग द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानक...
Continue Reading
Advertisement

Trending