ज़िला
महेंद्रगढ़ | खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश : विधायक कंवर सिंह यादव और एसडीएम योगेश सैनी ने खिलाड़ियों के साथ लगाई रेस
महेंद्रगढ़ | खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़ में बाबा मेडिकल स्टोर द्वारा आयोजित रेस प्रतियोगिता के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव एवं एसडीएम योगेश सैनी ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं खिलाड़ियों के साथ रेस लगाई और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न खेल एवं शिक्षण संस्थाओं के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में ओजस स्पोर्ट्स अकैडमी, बाबा रामफल दास स्पोर्ट्स अकैडमी, हरियाणा लायंस डिफेंस अकैडमी, बलेवा स्पोर्ट्स अकैडमी, नालंदा कोचिंग सेंटर तथा जीनियस अकैडमी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

महेंद्रगढ़ खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाते विधायक कंवर सिंह यादव
विधायक कंवर सिंह यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं।
खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आज महेंद्रगढ़ क्षेत्र के युवा खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विधायक ने आयोजन समिति एवं सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने का आह्वान किया।

खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते अतिथि।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल और शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की प्रेरणा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवा अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। एसडीएम योगेश सैनी ने खिलाड़ियों से मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रेस प्रतियोगिता की 1600 मीटर लड़कियों की दौड़ में शशि महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान, कोमल जांगड़ा ने द्वितीय स्थान तथा चंद्रावती ढाढोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1600 मीटर लड़कों की प्रतियोगिता में सन्नी कुमार ने प्रथम स्थान, केशव महेंद्रगढ़ ने द्वितीय स्थान तथा कशिश महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक नरेश जाटवास ने मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम योगेश सैनी एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अमित कुमार, राजदीप यादव, सूरत सिंह, नरेश जाटवास, मनोज गौतम, श्रीभगवान, नवीन मालडा, योगेश शर्मा, राजकीय महिला कॉलेज प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, प्रो. सोमवीर सिवाच, राजकुमार सीगड़ा सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू : 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
महेंद्रगढ़ | अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर 31 मई को सर्व जातीय महापंचायत : 36 बिरादरी से पहुंचने की अपील
महेंद्रगढ़ | वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन : युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित
-
नारनौल6 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी6 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन