ज़िला
नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा
नूंह | जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर जाम, जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में एडीसी ने बताया कि उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सुधार कार्यों की समीक्षा की गई।
एडीसी ने बताया कि बड़कली चौक पर लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए ऑटो, टैक्सी और अन्य वाहनों के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग एवं स्टैंड निर्धारित किए गए हैं। अब इन वाहनों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की मदद से चालान की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चौक पर जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए भी विशेष योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत मेवात मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड और फ्रंट एरिया में दो सम्पवेल बनाए जा रहे हैं, जहां स्थायी पंप लगाए जाएंगे। इससे बरसात के दौरान पानी निकासी बेहतर होगी और विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
एडीसी ने बताया कि सड़क सुरक्षा नीति के तहत एनएच-248ए स्थित बड़कली चौक पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। प्रशासन हर 10 से 15 दिन के अंतराल पर एंटी-एनक्रोचमेंट अभियान चला रहा है ताकि सड़क किनारे होने वाले अवैध कब्जों को हटाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
प्रशासन का कहना है कि जाम, जलभराव और अतिक्रमण जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री