फरीदाबाद | शेयर बाजार निवेश के नाम पर 87 हजार की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | साइबर थाना एनआईटी, फरीदाबाद में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर रुपये 87,000 की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपित निलू सिंह निवासी मोतीवारा, जिला अलवर (राजस्थान) को 23 जून 2026 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको 24 जून को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थाना एनआईटी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निलू सिंह को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह भिवाड़ी की एक निजी कंपनी में कार्यरत है तथा उसके बैंक खाते में ठगी की राशि में से रुपये 50,000 प्राप्त हुए थे। जिसने अपना बैंक खाता अपने एक परिचित को दिया था।

गौरतलब है कि संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान ठग ने स्वयं को शेयर बाजार में निवेश का विशेषज्ञ बताते हुए कम समय में अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया और मोबाइल नंबर साझा किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को “C25HDFC” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां पर कथित मुनाफे की जानकारी साझा की जाती थी।

जिससे प्रभावित होकर उसने निवेश करने का निर्णय लिया। ठगों ने उसके पास एक लिंक भेजा, जिसके माध्यम से एचडीएफसी के नाम से मिलता-जुलता एक संदिग्ध ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल कराया गया। ठगों द्वारा उसकी आईडी एवं अकाउंट बनाकर विभिन्न चरणों में निवेश कराया गया। निवेश के नाम पर रुपये 87,000 विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर उसके साथ ठगी के वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई : नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुल्डोजर

|
गुरुग्राम। पुलिस ने अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के सहयोग से पटौदी क्षेत्र में की गई। पुलिस ...
Continue Reading

रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले के गाँव टिंट में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और कथित घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में जिला परिषद की स्कीम के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क निर्माण के मात्र 5 महीने के भीतर ही अंदर धंस गई है। पहली ही कुछ बर...
Continue Reading

नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित

बबीता वर्मा
|
नूंह SP डॉ अर्पित जैन
नूंह SP डॉ अर्पित जैन
नूंह। पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तावडू सदर थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का हवाला दिया, लेकिन बाद की जा...
Continue Reading
Advertisement

Trending