रेवाड़ी | नशा मुक्त रेवाड़ी–सुरक्षित रेवाड़ी अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान तेज : ग्रामीणों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में “नशा मुक्त रेवाड़ी” अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गठित की गई नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान दौरान गांव माजरी दुधा व कसौला में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया ।

इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहा —नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो । पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ।

नशा मुक्ति टीम ने कहा कि— “नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।”

उन्होंने ग्रामीणों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।

इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है ।

नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और साथ मिलकर “नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी” का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | फ्री ट्रेड डील के विरोध में 114 किसान-मजदूर संगठनों की महापंचायत : 1 जुलाई को बड़े आंदोलन का होगा ऐलान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ के पंजाब किसान भवन में फ्री ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान संगठनों की बैठक।
चंडीगढ़ के पंजाब किसान भवन में फ्री ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान संगठनों की बैठक।
चंडीगढ़। अमेरिका के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील (एफटीए) के विरोध में बुधवार को पंजाब किसान भवन, चंडीगढ़ में किसान एवं सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में देशभर के 114 कि...
Continue Reading

रेवाड़ी | 16 लाख की नई सड़क 5 महीने में धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | टिंट गांव में निर्माण कार्य पर उठे सवाल

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले के गाँव टिंट में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और कथित घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में जिला परिषद की स्कीम के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क निर्माण के मात्र 5 महीने के भीतर ही अंदर धंस गई है। पहली ही कुछ बर...
Continue Reading

रेवाड़ी | वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी : गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत...
Continue Reading
Advertisement

Trending