चंडीगढ़ | फ्री ट्रेड डील के विरोध में 114 किसान-मजदूर संगठनों की महापंचायत : 1 जुलाई को बड़े आंदोलन का होगा ऐलान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
चंडीगढ़ के पंजाब किसान भवन में फ्री ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान संगठनों की बैठक।
चंडीगढ़ के पंजाब किसान भवन में फ्री ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान संगठनों की बैठक।

चंडीगढ़। अमेरिका के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील (एफटीए) के विरोध में बुधवार को पंजाब किसान भवन, चंडीगढ़ में किसान एवं सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में देशभर के 114 किसान-मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया।

बैठक में उपस्थित सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की जाने वाली फ्री ट्रेड डील देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। संगठनों का मानना है कि इस समझौते से कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और देश के किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी किसान, मजदूर और सामाजिक संगठन एक साझा मंच पर आकर इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन चलाएंगे। इसके लिए आगामी 1 जुलाई को पंजाब किसान भवन, चंडीगढ़ में दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन संगठनों को भी शामिल किया जाएगा जो किसी कारणवश इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।

किसान नेताओं ने कहा कि 1 जुलाई की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए बड़े स्तर पर संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में सरवन सिंह पंधेर, बलबीर सिंह राजेवाल, वी. एम. सिंह, अभिमन्यु कोहाड़ सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल समेत विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यमुनानगर जिले से संजू गुंदियाना भी बैठक में उपस्थित रहे।

किसान नेताओं ने कहा कि फ्री ट्रेड डील के संभावित प्रभावों को लेकर किसानों में व्यापक चिंता है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर देशभर में जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फर्जी CBI एवं पुलिस अधिकारी बनकर रुपये 8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राज...
Continue Reading

यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस चौकी कलानौर की पुलिस टीम ने एचकेआरएन में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से एक लाख 10 हजार रुपये ठगने के दो आरोपियों को पुलि...
Continue Reading

रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर रेवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending