नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।

नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत भवन में 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने की। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने कहा कि सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को वापस एकत्रित कर उनका डिजिटाइजेशन 14 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और डेटा की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार ने बीएलओ ऐप के संचालन और गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फील्ड में कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी मार्गदर्शन किया।

निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम भी साझा किया गया। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक नए नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा संशोधन संबंधी दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

कार्यक्रम में चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, निर्वाचन कानूनगो राकेश कुमार सहित सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। साइबर जागरूकता एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन : साइबर ठगी और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान | नारनौल में पुलिस ने दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना नारनौल ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और स...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending