ज़िला
Mahendergarh / Narnaul News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता
कटाई से पहले ओलों की मार, सरसों-गेहूं को नुकसान की आशंका
स्थान: महेंद्रगढ़ , संवाददाता: सुशील शर्मा
महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ मिनटों तक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
बारिश और ओलों के कारण सड़कों पर पानी भर गया तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। विशेषकर सरसों और गेहूं की फसल पर इसका असर पड़ सकता है।
पूर्व पार्षद मुंशीराम जांगड़ा का कहना है कि फसल कटाई के समय इस तरह की ओलावृष्टि किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इससे पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

सरसों-गेहूं को नुकसान की आशंका
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद