ज़िला
यमुनानगर | स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत मेयर और पूर्व मेयर ने सफाई मित्रों संग थामी झाड़ू : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर को सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विशेष सफाई अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 15 के औद्योगिक क्षेत्र में थाना शहर यमुनानगर रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई करती मेयर, पूर्व मेयर व अन्य।
इसमें मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, पार्षद मनु कृष्ण सिंगला ने खुद हाथों में झाड़ू थामी और सफाई कर्मचारियों (सफाई मित्रों) के साथ मिलकर सड़क की सफाई की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर सड़क किनारे पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों ने सड़क किनारे जमा गंदगी के ढेरों, उगी हुई अतिरिक्त घास और जंगली झाड़ियों को जड़ से उखाड़कर रास्तों को साफ-सुथरा बनाया।

सड़क किनारे उगी घास व झाड़ियां साफ करते सफाई कर्मी।
इसके साथ ही, निगम की टीम ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। लोगों को समझाया गया कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग (पृथक्करण) करें। कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाले वाहनों में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें। इस विशेष अभियान में मुख्य रूप से सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई सतबीर सिंह, स्नेह सेवा ट्रस्ट की संचालिका ममता सेन, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ आकाश कुमार, गगन बेनीवाल, राजेश सैनी सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने सहयोग किया।
आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की नींव है एक पौधा: मेयर
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान व अन्य लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया गया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि एक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं होता, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी मुक्त बनाए रखने में निगम प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें। स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल का संकल्प लें। पौधों को जिंदा रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।

पौधारोपण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।
सामूहिक जिम्मेदारी से ही साकार होगा स्वच्छ शहर का सपना – मदन चौहान
पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था के बूते संभव नहीं है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक आम जनता इस अभियान से नहीं जुड़ेगी, तब तक संकल्प को पूरी तरह साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपील की कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को हर घर का अभियान बनाया जाए, ताकि एक स्वच्छ, हरित और विकसित यमुनानगर का निर्माण किया जा सके।
यमुनानगर | नशा मुक्ति का संदेश : गुरु नानक खालसा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
फतेहाबाद | 621 पेटियां अवैध शराब बरामद : पंजाब से गुजरात जा रही थी खेप | ट्रक सहित तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर। थाना गाँधीनगर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म : पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार | न्यायिक हिरासत में भेजा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा