यमुनानगर। हरनौल में डीजल चोरी का खुलासा : एक और आरोपी गिरफ्तार | पहले भी एक आरोपी जा चुका है जेल

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंच तीर्थी पुलिस चौकी की टीम ने डीजल चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पंच तीर्थी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरनौल गांव निवासी दीपक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है और उसने अपने घर के अंदर ड्रम में डीजल भरकर रखा हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ड्रम से डीजल चोरी कर लिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरनौल गांव निवासी सुखदेव पुत्र मनीराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इसी मामले में हरनौल निवासी जसविंदर पुत्र रघुनंदन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पति को किया गिरफ्तार : 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23/24 जून की रात एक महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मुख्य आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | 5 करोड़ की फिरौती की कहानी निकली फर्जी : गनमैन दिलाने के लिए खुद रची गई थी साजिश | IB कर्मचारी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की फि...
Continue Reading

यमुनानगर | नशा मुक्ति का संदेश : गुरु नानक खालसा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा कॉलेज के डिजिटल लिटरेसी सेल ने 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को बड़े उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के नुकसान और ए...
Continue Reading
Advertisement

Trending