यमुनानगर | अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर उपमंडल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : नशा तस्करों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल व्यासपुर में उपमंडल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी (ना.) व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को नशीले पदार्थों तथा अन्य व्यसनों से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने के लिए जागरूक किया गया।

उप मंडल अधिकारी (ना.) डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत दुकानों पर प्रतिबंधित मादक पदार्थों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध छापामारी की जाएगी तथा नियमों के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएमओ डॉ. शमा परवीन ने कहा कि नशे की समस्या केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में उपमंडल स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. शमा परवीन ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए जिला स्तर पर उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, परिवार के सहयोग और सकारात्मक वातावरण से नशे की लत से पूर्णत: छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की समस्या है तो उसे छिपाने के बजाय निकटतम स्वास्थ्य संस्थान अथवा नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क कर उपचार अवश्य कराएं।

उप मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने कस्बावासियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त वातावरण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल, धर्म सिंह राठी, डॉ. गुंजित, डॉ. अंकुश नेहरा, संदीप कुमार (काउंसलर), डॉ. मीरा (दंत चिकित्सक), डॉ. निधि पपनेजा, गुरुदेव (बीएचई), अनिल कुमार (एमपीएचडब्ल्यू) सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई

चैन सिंह
|
रेवाड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी जसवीर की गिरफ्तारी।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी जसवीर की गिरफ्तारी।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत दारा उद्धघोषित अपराधी जसवीर निवासी गांव मीरप...
Continue Reading

नूंह | नकली खाद का सबसे बड़ा खेल बेनकाब : डीएपी के नाम पर किसानों से धोखा | दो आरोपी रिमांड पर | मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी फरार

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में किसानों की मेहनत और उनकी फसलों से खिलवाड़ करने वाले नकली खाद गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से ट्रकों में भरकर लाई गई सस्ती नकली खाद को डीएपी के असली कट्टों में पैक कर किसानों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। इस सन...
Continue Reading

यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़ी भीड़ : सैकड़ों लोगों ने उठाया 100% ब्याज माफी योजना का लाभ | 30 जून अंतिम तिथि

राजीव मेहता
|
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
यमुनानगर। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना की अंतिम तिथि नजदीक आते ही नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।...
Continue Reading
Advertisement

Trending