यमुनानगर | ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई : 825 नशीली गोलियां और 31 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए अपराध शाखा-1 की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां का जखीरा व हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को कोर्ट ने पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि फतेहपुर पुल से ताजकपुर रोड पर एक व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयां लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सोनू, एएसआई सुखदेव, मनीष, कुलदीप व सुशील की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं।

ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से पकड़ी की दवाइयां की जांच की गई तो सामने आया कि आरोपी से जो प्रतिबंधित दवाइयां मिली है उनकी संख्या 825 गोलियां अल्प्राजोलम की है। जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। साथ ही तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 31 ग्राम हीरोइन (स्मैक)भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी संजीव वोहरा उर्फ काका पुत्र रूपलाल के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

इंचार्ज ने बताया कि आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित दवाई और हीरोइन की तस्करी कर रहा था। आरोपी खिलाफ पहले भी कई मामले से प्रकार के दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी को कोर्ट ने पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि अगले आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई

चैन सिंह
|
रेवाड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी जसवीर की गिरफ्तारी।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी जसवीर की गिरफ्तारी।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत दारा उद्धघोषित अपराधी जसवीर निवासी गांव मीरप...
Continue Reading

नूंह | नकली खाद का सबसे बड़ा खेल बेनकाब : डीएपी के नाम पर किसानों से धोखा | दो आरोपी रिमांड पर | मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी फरार

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में किसानों की मेहनत और उनकी फसलों से खिलवाड़ करने वाले नकली खाद गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से ट्रकों में भरकर लाई गई सस्ती नकली खाद को डीएपी के असली कट्टों में पैक कर किसानों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। इस सन...
Continue Reading

यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़ी भीड़ : सैकड़ों लोगों ने उठाया 100% ब्याज माफी योजना का लाभ | 30 जून अंतिम तिथि

राजीव मेहता
|
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
यमुनानगर। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना की अंतिम तिथि नजदीक आते ही नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।...
Continue Reading
Advertisement

Trending