नारनौल | साइबर अपराधियों पर शिकंजा : अभेद्य ऐप और डबल OTP प्रणाली से मिलेगा 24×7 सुरक्षा कवच

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं, विदेश से आने वाली रंगदारी और धमकी भरी कॉलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि जिले में ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप और डबल OTP (ड्यूल ऑथेंटिकेशन) प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने में मदद मिलेगी।

एसपी दीपक ने बताया कि ‘अभेद्य’ देश का पहला मोबाइल आधारित सुरक्षा प्लेटफॉर्म है, जो संदिग्ध कॉल, धमकी भरे संदेश, स्टॉकिंग और डिजिटल उत्पीड़न जैसी गतिविधियों से नागरिकों की सुरक्षा करता है। यह ऐप विशेष रूप से विदेश से आने वाली संदिग्ध एक्सटॉर्शन कॉल्स, वर्चुअल नंबरों और अनसेव्ड नंबरों की पहचान कर उन्हें उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले ही स्वतः ब्लॉक कर देता है। इतना ही नहीं, संदिग्ध चैट, वॉयस मैसेज और नोटिफिकेशन भी डिवाइस से हटाने की सुविधा इसमें उपलब्ध है, जिससे नागरिक मानसिक तनाव और भय से सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क कर अधिकृत एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए नागरिक 01722-930112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा +91-9056555492 पर व्हाट्सएप सपोर्ट और कॉलिंग सुविधा भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठग अक्सर खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाते हैं और मानसिक दबाव बनाकर OTP हासिल कर लेते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए डबल OTP प्रणाली शुरू की गई है।

इस व्यवस्था के तहत पहला OTP वरिष्ठ नागरिक के मोबाइल पर आएगा, जबकि दूसरा OTP या पुष्टि कॉल उनके द्वारा नामित किसी विश्वसनीय परिजन या मित्र के पास पहुंचेगी। दोनों स्तरों पर सत्यापन होने के बाद ही लेन-देन पूरा होगा। इससे परिवार को समय रहते जानकारी मिल जाएगी और साइबर ठगी की संभावना काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

एसपी दीपक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती। यदि किसी को विदेशी नंबर से धमकी, रंगदारी या संदिग्ध कॉल प्राप्त होती है तो घबराने की बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या डायल 112 पर सूचना दें। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों से अभेद्य ऐप का उपयोग करने और डबल OTP प्रणाली में अपने विश्वसनीय परिजन को नामित करने की अपील की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। मानव धर्म से अलग होने के कारण ही आज घर-घर में बीमारी : लड़ाई-झगड़ा एवं इर्ष्या-द्वेश बढ़ता चला जा रहा है-बाबा उमाकान्त जी महाराज

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने नारनौल की नई अनाज मंडी परिसर में सत्संग करते हुए कहा कि इन्सान पापी पेट के लिए अपराध करने लग गया। वह धर्म कर्म को बेच दे रहा है तो इस समय पर मनुष्य की हाल...
Continue Reading

नारनौल | मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने किया शहर का निरीक्षण | 30 जून तक सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | मानसून के आगमन से पहले शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शनिवार को नारनौल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सीवरेज,...
Continue Reading

नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending