फरीदाबाद | सम्मोहित कर महिलाओं के गहने हड़पने के मामले में था वांछित : क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 27 जून को आईएमटी क्षेत्र से 5000 रुपए के इनामी बदमाश का पीछे करते हुए काबू किया है। जिसकी पहचान मंजीत उर्फ मंजीया उर्फ शंकर वासी सुल्तानपुरी दिल्ली के रुप में हुई है। जिसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम को गुप्त सूत्रो से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित मंजीत फरीदाबाद के मामलों में वांछित है और चोरी की मोटरसाइकिल पर आईएमटी क्षेत्र में वारदात की फिराक में है। जिस पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा सोतई पुल पर नाकाबंदी की गई और आरोपित को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद के 3 से 4 मामलों में वांछित है और फरीदाबाद पुलिस द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी पर पूर्व में उत्तराखण्ड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट सहित 6 अपराधिक मामले दर्ज है। जिसने कालका जी दिल्ली इलाके से मोटरसाइकिल को चोरी किया था, जिसको मौका पर बरामद किया गया है।

आरोपित फरीदाबाद में महिलाओं को अकेला देखकर सम्मोहित व धोखाधड़ी कर उनके गहने हड़पने की वारदातों में संलिप्त रहा है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | फिरोजपुर झिरका में गौकशी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद | 7 आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में पुलिस ने गौकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद किया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ...
Continue Reading

यमुनानगर | विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ : बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला में 28 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 0 -5 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रदेश के लाखों बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिल...
Continue Reading

यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी का अंतिम मौका : रविवार को भी खुले निगम कार्यालय | सैकड़ों ने उठाया लाभ

राजीव मेहता
|
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
यमुनानगर। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ के लिए 30 जून अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि नजदीक आते ही नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा कराने...
Continue Reading
Advertisement

Trending