ज़िला
यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी का अंतिम मौका : रविवार को भी खुले निगम कार्यालय | सैकड़ों ने उठाया लाभ
यमुनानगर। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ के लिए 30 जून अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि नजदीक आते ही नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार को छुट्टी के बावजूद तीनों निगम कार्यालय खुले रहे। जहां हजारों प्रॉपटी मालिकों ने ब्याज माफी का लाभ उठाया और बिना ब्याज दिये अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम ने सोमवार को संत कबीर जयंती की छुट्टी के बाद भी निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खुले रख कर टैक्स जमा करने का निर्णय लिया है।
मेयर सुमन बहमनी ने कुछ दिन पहले ही आम नागरिकों के लिए ब्याज माफी योजना का लाभ दिलाने को लेकर शनिवार, रविवार और सोमवार को छुट्टी के बावजूद तीनों निगम कार्यालय खुले रखने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते रविवार को भी आम दिनों की तरह नगर निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र खुले रहे। कार्यालयों में प्रॉपर्टी आईडी आपत्तियां दूर करने और टैक्स जमा करने का कार्य किया गया। रविवार को सुबह से ही नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्रों पर टोकन लेने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। नागरिकों ने अनुशासित तरीके से अपनी बारी का इंतजार किया और टैक्स का भुगतान किया। टैक्स जमा करने के साथ-साथ एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से संबंधित कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किए गए। जिन प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि या कमियां थीं, उन्हें दूर करने का कार्य भी आम दिनों की तरह सुचारू रूप से चलता रहा।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार 27 जून को शनिवार, 28 जून को रविवार और 29 जून को संत कबीर दास जयंती के चलते सरकारी अवकाश है। दूसरी ओर, सरकार की एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। नागरिकों का नुकसान न हो और वे इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह जाएं, इसलिए नगर निगम ने शनिवार, रविवार व सोमवार को भी कार्यालय खोलने का विशेष निर्णय लिया है। रविवार को नागरिक सुविधा केंद्र व एनडीसी शाखा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और टैक्स संग्रह के साथ-साथ नागरिकों की आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया।
30 जून है अंतिम तिथि, आज ही जमा कराए टैक्स –
मेयर सुमन बहमनी ने सभी शहरवासियों और प्रॉपर्टी टैक्स धारकों से अपील की है कि वे समय की महत्ता को समझें और 30 जून की समय सीमा से पहले अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी ब्याज के अनिवार्य रूप से जमा कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी संपत्ति धारक की प्रॉपर्टी आईडी में कोई लिपिकीय या तकनीकी त्रुटि है, तो वे तुरंत निगम कार्यालय आकर उसका निवारण कराएं और अपना टैक्स भरें। ध्यान रहे कि 30 जून की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और नियमानुसार पूरे ब्याज समेत टैक्स की वसूली की जाएगी।
नूंह | फिरोजपुर झिरका में गौकशी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद | 7 आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर | विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ : बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
नूंह। छह साल से फरार दो इनामी आरोपी नूंह से गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस के हवाले
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा6 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
निजामपुर7 hours agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह