यमुनानगर | विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ : बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला में 28 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 0 -5 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रदेश के लाखों बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।

इसी कड़ी में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ यमुनानगर के विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा यू.पी.एच.सी. गांधी नगर से किया गया। इस अवसर पर विधायक व सिविल सर्जन द्वारा एक-एक बच्चे को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई तथा उसके पश्चात विधायक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों ने के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को लाईव देखा।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2011 से हमारा देश पोलियो मुक्त है क्योंकि वर्ष 2011 के बाद से कोई भी पोलियो का केस भारतवर्ष मे नही निकला है, लेकिन हमारे दो पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिल रहे हैं इसलिए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान के तहत अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने निकटवर्ती बूथ पर जाकर पोलियो की दो बूंद आवश्य पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो जैसी भयावह बिमारी का शिकार न बने।

कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि जिले मे पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक तीन दिनों तक चलेगा। जिसके पहले दिन सभी बूथों पर पोलियो वैक्सीन पिलाई जायेगी तथा 29 जून व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पोलियों की इस बिमारी से बच्चों के बचाव के लिये आवश्यक है कि लोग पहले दिन ही अपने बच्चों को बूथ पर लायें और उन्हें पोलियो की खुराक आवश्य दिलवाये ताकि हमारा पोलियो मुक्त भारत का दर्जा कायम रह सके और कोई भी बच्चा इस बिमारी से ग्रस्त न हो। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिये फिक्सड बूथ के साथ-साथ मोबाईल टीमस् व ट्रॉसिट टीमस् का भी गठन गिया गया है जिसमें वैक्सीनेटर्स व सुपरवाईजर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जो स्लम क्षेत्रों को भी कवर करेंगे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनित कालड़ा ने बताया कि जिले में सभी बूथों पर प्लस पोलियों की खुराक समय से पहुंचाने की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीनों दिनों के लिये संबंधित अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई भी बच्चा पोलियों की खुराक से ना छूटे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रा करने वाले बच्चों को भी खुराक पिलाई जाए और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न रहें।

इस अवसर पर उनके साथ कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनित कालडा, उप-सिविल सर्जन डॉ. चारू कालड़ा के साथ-साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | फिरोजपुर झिरका में गौकशी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद | 7 आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में पुलिस ने गौकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद किया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ...
Continue Reading

यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी का अंतिम मौका : रविवार को भी खुले निगम कार्यालय | सैकड़ों ने उठाया लाभ

राजीव मेहता
|
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
यमुनानगर। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ के लिए 30 जून अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि नजदीक आते ही नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा कराने...
Continue Reading

नूंह। छह साल से फरार दो इनामी आरोपी नूंह से गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस के हवाले

बबीता वर्मा
|
नूंह। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज चोरी के एक मामले में करीब छह साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को नूंह से गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित थ...
Continue Reading
Advertisement

Trending