नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद | स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना शहर नारनौल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार जब्त कर ली।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गांधी कॉलोनी निवासी विकास अपनी स्विफ्ट कार में अवैध शराब रखकर बेचता है तथा कुछ शराब अपने घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में छिपाकर रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और इलाके में नाकाबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार और घर के सामने स्थित प्लॉट से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में 348 पव्वे, 201 अध्धे और 36 बोतल ‘एनवी रसीला संतरा’ देशी शराब तथा 50 पव्वे ‘रॉयल स्टेज’ अंग्रेजी शराब शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने अवैध शराब और स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े शराब तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है और वह यह शराब कहां से लाता था तथा किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करता था।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब, नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। भारत रत्न की मांग ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में छेड़ी नई बहस : राव बिरेंद्र सिंह के नाम से उठी मांग के बीच राव तुलाराम को लेकर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। हरियाणा के नारनौल में आयोजित एक प्रेस वार्ता ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति का केंद्र बदल दिया। पूर्व व्यापार मंडल प्रधान वैद्य किशन वशिष्ठ ने स्वयं को राव परिवार का शुभचिंतक और अनुयायी बताते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय ...
Continue Reading

नारनौल | विधायक ओमप्रकाश यादव ने दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ : 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को खुराक दिलाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सामान्य अस्पताल में बच्चे को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।
सामान्य अस्पताल में बच्चे को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।
नारनौल। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जिला स्तर पर सामान्य अस्पताल परिसर में राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक ओमप्रकाश यादव ने बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभाव...
Continue Reading

नारनौल | भीषण गर्मी में नवयुवक मंडल ने बांटी आइसक्रीम : दिया सेवा और मानवता का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पटीकरा में आइसक्रीम वितरण करते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल के सदस्य।
पटीकरा में आइसक्रीम वितरण करते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल के सदस्य।
नारनौल । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल, पटीकरा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को आइसक्रीम वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का सराहन...
Continue Reading
Advertisement

Trending