ज़िला
नांगल चौधरी | खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा : दादा और 15 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत
नांगल चौधरी । नांगल चौधरी क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। नए बस स्टैंड के समीप खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट जाने से 62 वर्षीय हनुमान शर्मा (टनी), पुत्र बंशी शर्मा, निवासी वार्ड नंबर-10, नांगल चौधरी तथा उनके करीब 15 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमान शर्मा अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। उनके साथ उनका करीब 15 वर्षीय पोता भी मौजूद था। खेत के साथ लगते दूसरे खेत से पहले मिट्टी उठाई गई थी, जिससे वहां लगभग 5 से 6 फीट गहराई हो गई थी। जुताई के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर गहरे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर नांगल चौधरी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
नांगल चौधरी | बिजली के करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत : HC सुरेंद्र मान ने राजकीय सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार
नांगल चौधरी। चोरी की पिकअप बोलेरो बरामद : नांगल चौधरी पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा | अन्य वारदातों से कनेक्शन की भी जांच
नांगल चौधरी | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलीं खामियां : विभागीय जांच के निर्देश
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह