महेंद्रगढ़ | सैनी सभा में धूमधाम से मनी कबीर जयंती : संत कबीर के विचार अपनाने का आह्वान

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़, सैनी क्षत्रिय सभा और बाल चरित्र निर्माण सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संत कबीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनी स्कूल, मोहल्ला सैनीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतीलाल गुप्ता ने संत कबीर दास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में गायक दलीप गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किए और कबीर दास जी के दोहे सुना कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

भारत विकास परिषद के इंद्र लाल शर्मा ने कबीर दास जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। बाल चरित्र निर्माण सभा के प्रवीण पाटोदिया ने कबीर दास जी के भजनों पर यादगार और सुरीली आवाज में प्रस्तुति दी। बाल चरित्र निर्माण सभा के अध्यक्ष और शिक्षाविद रमेश टांक ने पूरे कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान कबीर दास जी के जीवन से संबंधित अनछुए पहलुओं को जब सभी के समक्ष रखा तो लोग आश्चर्य चकित रह गए।

मुख्य अतिथि मोतीलाल गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया की कार्यक्रम के दौरान जन सामान्य लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना चाहिए ताकि साधारण लोग भी कबीर दास जी के जीवन से संबंधित ज्ञान को अधिक से अधिक अर्जित कर सकें। जगदीश कटारिया , नवीन राव तथा अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखें। सैनी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और कबीर दास जी के बताए ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | ऐतिहासिक किला बनेगा पर्यटन का नया केंद्र : जीर्णोद्धार कार्य का डीसी अनुपमा अंजली ने किया निरीक्षण | गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ किले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़ किले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह बात डीसी ने आज महेंद्रगढ़ के किले के निरीक्षण के दौरान कही। उपायुक्त ने कहा कि महेंद्रगढ़ ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | प्रदेश नेतृत्व पर सवाल : पुनीत बुलान का पलटवार | संगठन की जानकारी पर उठे प्रश्न

सुशील शर्मा
|
पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान
पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने प्रदेश अध्यक्ष के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों के स्पष्ट जवाब देने के बजाय उनसे बचने का प्रयास क...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत : कानून व्यवस्था, संगठन विस्तार और विकसित हरियाणा 2047 पर रखी बात

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
महेंद्रगढ़ | हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का स्वागत कार्यक्रम दौरा बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले का रहा। इस दौरान उनका महेंद्रगढ़ के बुचावास और भालखी टोल पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद जिला...
Continue Reading
Advertisement

Trending