ज़िला
महेंद्रगढ़ | सैनी सभा में धूमधाम से मनी कबीर जयंती : संत कबीर के विचार अपनाने का आह्वान
महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़, सैनी क्षत्रिय सभा और बाल चरित्र निर्माण सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संत कबीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनी स्कूल, मोहल्ला सैनीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतीलाल गुप्ता ने संत कबीर दास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में गायक दलीप गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किए और कबीर दास जी के दोहे सुना कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
भारत विकास परिषद के इंद्र लाल शर्मा ने कबीर दास जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। बाल चरित्र निर्माण सभा के प्रवीण पाटोदिया ने कबीर दास जी के भजनों पर यादगार और सुरीली आवाज में प्रस्तुति दी। बाल चरित्र निर्माण सभा के अध्यक्ष और शिक्षाविद रमेश टांक ने पूरे कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान कबीर दास जी के जीवन से संबंधित अनछुए पहलुओं को जब सभी के समक्ष रखा तो लोग आश्चर्य चकित रह गए।

मुख्य अतिथि मोतीलाल गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया की कार्यक्रम के दौरान जन सामान्य लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना चाहिए ताकि साधारण लोग भी कबीर दास जी के जीवन से संबंधित ज्ञान को अधिक से अधिक अर्जित कर सकें। जगदीश कटारिया , नवीन राव तथा अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखें। सैनी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और कबीर दास जी के बताए ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
महेंद्रगढ़ | ऐतिहासिक किला बनेगा पर्यटन का नया केंद्र : जीर्णोद्धार कार्य का डीसी अनुपमा अंजली ने किया निरीक्षण | गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ | प्रदेश नेतृत्व पर सवाल : पुनीत बुलान का पलटवार | संगठन की जानकारी पर उठे प्रश्न
महेंद्रगढ़ | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत : कानून व्यवस्था, संगठन विस्तार और विकसित हरियाणा 2047 पर रखी बात
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था