यमुनानगर | एचटेट-2025 को लेकर डीसी प्रीति के सख्त निर्देश : 14,875 अभ्यर्थियों के लिए 25 परीक्षा केंद्र | विशेष बस सेवा भी उपलब्ध

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | उपायुक्त प्रीति ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के समय से पहले परीक्षा केन्द्र को न छोड़े। आपातकालीन स्थिति अथवा बीमारी की अवस्था में परीक्षार्थी को पुलिस की अभिरक्षा में रखते हुए उसका ईलाज करवाया जाए। अभ्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश बंद हो जाएगा। परीक्षा के दौरान बना पहचान-पत्र के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दिव्यांगजन व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। इनकी ओ.एम.आर शीट भी अलग से लिफाफे में केन्द्र अधीक्षक द्वारा भेजी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को अलग कमरे में बैठाया जाएगा। परीक्षार्थी गहने आदि पहन कर न आएं।

उपायुक्त ने बताया कि जिला यमुनानगर में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है और इन सभी केन्द्रों पर 4 जुलाई को लेवल-3 ( दोपहर बाद 3 बजे से सांय 5:30 बजे तक) व 5 जुलाई को लेवल-2 ( प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक) तथा 5 जुलाई को लेवल-1 ( दोपहर बाद 3 बजे से सांय 5:30 बजे तक) की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा बस स्टैण्ड जगाधरी व यमुनानगर से परीक्षा केन्द्रों तक आने व जाने के लिए स्पेशल बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी द्वारा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, घड़ी अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

केवल बिंदी, सिंदूर व मंगल सूत्र के अलावा धार्मिक सिंबल व आईडी ही ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा केन्द्रों पर बाह्य हस्तक्षेप रोकने के लिए परीक्षा आरम्भ होने से तीन घंटे पूर्व पर्याप्त पुलिस का प्रबंध तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू होगी व परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आस-पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक, विडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे व फ्रीस्किंग का प्रबंध किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि परीक्षा के दिन 4 व 5 जुलाई को अनावश्यक रूप से बिना किसी कारण सडक़ों पर न निकलें ताकि बाहर से आने वाले व अन्य परीक्षार्थियों को केन्द्रों तक जाने में कोई असुविधा न हो और शहर को जाम मुक्त व भीड़-भाड़ रहित रखा जा सके। दो दिनों में 14,875 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | पुलिस की कैफे पर रेड : 8 महिला और छात्राएं मिलीं | 3 युवक भी मिले | टीम 3 घंटे की निरीक्षण

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शहर के 4 मरला कॉलोनी स्थित रोज कैफे में शुक्रवार को पुलिस ने रेड की। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने करीब तीन घंटे तक कैफे पर निरीक्षण किया। टीम को चार छात्राएं और चार शाद...
Continue Reading

नूंह | पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश : दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के फिरोजपुर झिरका में एंटी सीएस स्टाफ (काउ स्लाटिंग) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर उनकी हत्या करने का प्र...
Continue Reading

रेवाड़ी | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया : पौधारोपण, गो सेवा और बच्चों को बांटी मिठाइयां

चैन सिंह
|
कोसली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण
कोसली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण
रेवाड़ी | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन के अवसर पर कोसली क्षेत्र के समाजसेवी उदयभान डागर भाकली ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधारो...
Continue Reading
Advertisement

Trending