ज़िला
फरीदाबाद | वांछित आरोपी का तांडव : युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश | 17 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल
फरीदाबाद | उस समय सनसनी फैल गई जब एक वांछित आरोपी ने कथित तौर पर एक युवक को अपनी काली स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया। पूरी घटना का 17 सेकेंड का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर सीआईए की टीम आरोपी की तलाश में दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि आरोपी को शक था कि स्थानीय युवक नफीस ने पुलिस को उसकी सूचना दी थी। इसी रंजिश में उसने नफीस को निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जान बचाने के लिए नफीस सड़क पर भागता रहा, जबकि आरोपी तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो से उसका पीछा करता रहा। इस दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद आरोपी और उसके साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना में नफीस समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में भारी हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फरार वांछित आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
यमुनानगर | एचटेट-2025 को लेकर डीसी प्रीति के सख्त निर्देश : 14,875 अभ्यर्थियों के लिए 25 परीक्षा केंद्र | विशेष बस सेवा भी उपलब्ध
फतेहाबाद | पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल : सड़क पर धंसे ट्राले | सीमेंट से भरा ट्राला पलटा | सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम
रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण : गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
-
नारनौल22 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल16 hours agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार