ज़िला
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रुपये 95.65 लाख की साइबर ठगी : फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बनाया शिकार
फरीदाबाद | थाना साइबर एनआईटी की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रुपये 95.65 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहत अंसारी निवासी गांव बंडौहरी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। उसे 1 जुलाई 2026 को गया (बिहार) से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार चार्मवुड विलेज, सूरजकुंड निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 10 फरवरी 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले ने स्वयं को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश का प्रस्ताव दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को कंपनी के नाम से बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां प्रतिदिन शेयर खरीदने-बेचने संबंधी सलाह दी जाती थी।
ठगों ने कंपनी का लोगो, मालिक की फोटो तथा एक फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर शिकायतकर्ता का विश्वास जीता और एक लिंक के माध्यम से उसकी निवेश आईडी बनवाई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 12 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच 10 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल रुपये 95 लाख 65 हजार निवेश कर दिए। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित मामले में खाताधारक है। उसने अपने गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से अपना बैंक खाता कोलकाता जाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। आरोपित को लगभग 10 दिनों तक कोलकाता में रखा गया, जहां उसके खाते में ठगी की रकम आने के बाद उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपित के खाते में ठगी के रुपये 10 लाख आए थे।
आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नूंह | हाईवे पर गड्ढे से बचने में ट्रेलर ने मारी टक्कर : राजस्थान रोडवेज बस सड़क से उतरी
फतेहाबाद | शराब ठेके में घुसे हथियारबंद बदमाश : फायरिंग कर हजारों रुपए लूटे | सेल्समैन की कलाई भी काटी
रेवाड़ी | पुलिस-बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ : दोनों ओर से चली गोलियां | दो बदमाश घायल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल23 hours agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार