ज़िला
नूंह | हाईवे पर गड्ढे से बचने में ट्रेलर ने मारी टक्कर : राजस्थान रोडवेज बस सड़क से उतरी
नूंह। दिल्ली–अलवर नेशनल हाईवे-248ए पर शुक्रवार सुबह पाटखोरी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी साइड दबा दी, जिससे अलवर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे राजस्थान रोडवेज की बस अलवर से दिल्ली की ओर जा रही थी। जब बस पाटखोरी गांव के बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में अपनी साइड दबा दी। इससे ट्रेलर बस से टकरा गया। बस चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। यदि बस चालक समय रहते नियंत्रण नहीं करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सोलपुर, ढाढोली और पाटखोरी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने गहरे गड्ढों को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
फतेहाबाद | शराब ठेके में घुसे हथियारबंद बदमाश : फायरिंग कर हजारों रुपए लूटे | सेल्समैन की कलाई भी काटी
रेवाड़ी | पुलिस-बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ : दोनों ओर से चली गोलियां | दो बदमाश घायल
फरीदाबाद | रेहड़ी वालों को बंधक बनाकर मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : रंगदारी नहीं देने पर किया था हमला
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल23 hours agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार