फतेहाबाद | शराब ठेके में घुसे हथियारबंद बदमाश : फायरिंग कर हजारों रुपए लूटे | सेल्समैन की कलाई भी काटी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
गंडासे से कलाई कटने के बाद रणजीत सिंह का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
गंडासे से कलाई कटने के बाद रणजीत सिंह का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।

फतेहाबाद | रतिया क्षेत्र के गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। इस दौरान फायरिंग, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना में ठेके पर मौजूद सेल्जमैन और उसका भाई घायल हो गए। सेल्जमैन की कलाई गंडासे के वार से गंभीर रूप से कट गई। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना पाकर सदर थाना रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त गांव रूपावाली के शराब ठेके पर भी लूट की घटना हुई।

गल्ले में से पैसे निकालने के बाद बाहर की ओर निकलते बदमाश।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुला निवासी मुकेश ने बताया कि वह अपने भाई रणजीत सिंह से मिलने गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर गया था। रात करीब 11 बजे तीन युवक ठेके पर पहुंचे। उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। आरोप है कि एक युवक के हाथ में देसी पिस्तौल थी, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में तलवार थी।

इन बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। शिकायत के अनुसार, एक आरोपी ने देसी पिस्तौल से दो फायर किए। दूसरे आरोपी ने गंडासे से लगातार 5-6 वार किए, जिससे रणजीत सिंह के दाहिने हाथ की कलाई कट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव के दौरान मुकेश को भी चोटें आई।

वारदात के बाद आरोपी ठेके के गल्ले से करीब 30 से 40 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल रतिया ले गए। रणजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई है। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | हाईवे पर गड्ढे से बचने में ट्रेलर ने मारी टक्कर : राजस्थान रोडवेज बस सड़क से उतरी

बबीता वर्मा
|
पाटखोरी गांव के पास हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई राजस्थान रोडवेज बस।
पाटखोरी गांव के पास हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई राजस्थान रोडवेज बस।
नूंह। दिल्ली–अलवर नेशनल हाईवे-248ए पर शुक्रवार सुबह पाटखोरी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी साइड दबा दी, जिससे अलवर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस उसक...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस-बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ : दोनों ओर से चली गोलियां | दो बदमाश घायल

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली का निशाना बने। हाला...
Continue Reading

फरीदाबाद | रेहड़ी वालों को बंधक बनाकर मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : रंगदारी नहीं देने पर किया था हमला

धर्मेंद्र यादव
|
डबुआ मारपीट मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिशान उर्फ बोंचा पुलिस हिरासत में।
डबुआ मारपीट मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिशान उर्फ बोंचा पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद | थाना डबुआ क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दिशान उर्फ बोंचा निवासी डबुआ, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसक...
Continue Reading
Advertisement

Trending