फरीदाबाद | रेहड़ी वालों को बंधक बनाकर मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : रंगदारी नहीं देने पर किया था हमला

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद
डबुआ मारपीट मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिशान उर्फ बोंचा पुलिस हिरासत में।
डबुआ मारपीट मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिशान उर्फ बोंचा पुलिस हिरासत में।

फरीदाबाद | थाना डबुआ क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दिशान उर्फ बोंचा निवासी डबुआ, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने एक किशोर सहित 2 आरोपितों को पहले ही काबू कर लिया था।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी डबुआ कॉलोनी ने शिकायत में बताया था कि 26 जून को बोंचा, चिराग और मोहित तीनों मिलकर उसे तथा उसके साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी में अपने एक साथी के घर ले गए। वहां उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। दिशान उर्फ बोंचा और उसका साथी मन्नू उनसे रेहड़ी लगाने के एवज में पैसों की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोनों को जबरन स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर डंडों से मारपीट की गई और पैसे देने का दबाव बनाया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | हाईवे पर गड्ढे से बचने में ट्रेलर ने मारी टक्कर : राजस्थान रोडवेज बस सड़क से उतरी

बबीता वर्मा
|
पाटखोरी गांव के पास हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई राजस्थान रोडवेज बस।
पाटखोरी गांव के पास हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई राजस्थान रोडवेज बस।
नूंह। दिल्ली–अलवर नेशनल हाईवे-248ए पर शुक्रवार सुबह पाटखोरी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी साइड दबा दी, जिससे अलवर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस उसक...
Continue Reading

फतेहाबाद | शराब ठेके में घुसे हथियारबंद बदमाश : फायरिंग कर हजारों रुपए लूटे | सेल्समैन की कलाई भी काटी

राजेश भाम्भू
|
गंडासे से कलाई कटने के बाद रणजीत सिंह का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
गंडासे से कलाई कटने के बाद रणजीत सिंह का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद | रतिया क्षेत्र के गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। इस दौरान फायरिंग, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना में ठेके पर मौजूद सेल्जमैन और उसका भाई घायल हो गए। सेल्जमैन की कलाई गंडासे...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस-बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ : दोनों ओर से चली गोलियां | दो बदमाश घायल

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली का निशाना बने। हाला...
Continue Reading
Advertisement

Trending