फरीदाबाद | पत्नी की हत्या का खुलासा : गला दबाकर की हत्या | हादसा दिखाने के लिए शव बाथरूम में छोड़ा

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद
पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित पुलिस हिरासत में।
पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित पुलिस हिरासत में।

फरीदाबाद | 25 जून को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील कॉलोनी में पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित पति अमित निवासी न्यू प्रियंका कैंप, मदनपुर, दिल्ली, हाल निवासी पंचशील कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। वह, वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसको पुलिस टीम ने 1 जुलाई को वृंदावन से काबू किया गया और माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अमित का अपनी पत्नी नेहा के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी अक्सर अशोक विहार दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के पास मिलने जाती थी और कई-कई दिनों तक वहीं पर रहती थी। आरोपित को यह अच्छा नहीं लगता था। जिस बारे उसने अपनी पत्नी को मना भी किया था। 25 जून को दोनों के बीच बहन के घर जाने को लेकर विवाद हुआ था और गुस्से में अमित ने नेहा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को हादसा दर्शाने के उद्देश्य से उसने बाथरूम के अंदर मृतका के सिर को पानी में डुबा दिया और मौका से भाग गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 25 जून को पंचशील कॉलोनी में नेहा कुमारी की हत्या के संबंध में उसके पिता विजय प्रसाद निवासी मुजफ्फरपुर बिहार की शिकायत पर 26 जून को पति अमित के विरुद्ध थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | हाईवे पर गड्ढे से बचने में ट्रेलर ने मारी टक्कर : राजस्थान रोडवेज बस सड़क से उतरी

बबीता वर्मा
|
पाटखोरी गांव के पास हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई राजस्थान रोडवेज बस।
पाटखोरी गांव के पास हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई राजस्थान रोडवेज बस।
नूंह। दिल्ली–अलवर नेशनल हाईवे-248ए पर शुक्रवार सुबह पाटखोरी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी साइड दबा दी, जिससे अलवर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस उसक...
Continue Reading

फतेहाबाद | शराब ठेके में घुसे हथियारबंद बदमाश : फायरिंग कर हजारों रुपए लूटे | सेल्समैन की कलाई भी काटी

राजेश भाम्भू
|
गंडासे से कलाई कटने के बाद रणजीत सिंह का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
गंडासे से कलाई कटने के बाद रणजीत सिंह का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद | रतिया क्षेत्र के गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। इस दौरान फायरिंग, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना में ठेके पर मौजूद सेल्जमैन और उसका भाई घायल हो गए। सेल्जमैन की कलाई गंडासे...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस-बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ : दोनों ओर से चली गोलियां | दो बदमाश घायल

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली का निशाना बने। हाला...
Continue Reading
Advertisement

Trending