ज़िला
नूंह | पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश : दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार
नूंह | जिले के फिरोजपुर झिरका में एंटी सीएस स्टाफ (काउ स्लाटिंग) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मी सतर्कता के चलते बाल-बाल बच गए। पीछा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान के अलवर जिले के गढ़ी सवाईराम निवासी कृष्ण मुरारी अवैध रूप से गोतस्करी करता है और फिरोजपुर झिरका-तिजारा रोड से पिकअप में गोवंश भरकर राजस्थान ले जाएगा। सूचना के आधार पर झिर मंदिर के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी।

नाकाबंदी के दौरान जैसे ही संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची, चालक ने वाहन रोकने के बजाय बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद टीम ने पिकअप का पीछा कर उसे रोक लिया और चालक कृष्ण मुरारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के तिजारा थाना क्षेत्र के धुलेट निवासी साहून के कहने पर गोवंश लेकर जाता था। पुलिस ने कृष्ण मुरारी और साहून के खिलाफ गोतस्करी, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों गोवंश को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया।

एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।
फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका
फरीदाबाद | बहन के लिव-इन पार्टनर ने भाई पर चाकू से हमला : चार आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी8 hours agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद