निजामपुर। कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ कबीर साहेब का 629वां प्रकट दिवस : 5 जुलाई को निजामपुर में जुटेंगे कांग्रेस नेता

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर

निजामपुर। कांग्रेस पार्टी की ओर से 5 जुलाई को निजामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के साथ ही संत शिरोमणि कबीर साहेब का 629वां प्रकट दिवस भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

निजामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जेई ने बताया कि सम्मेलन में महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर झूकिया तथा नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। दोनों वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार करना है। सम्मेलन में पार्टी की नीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि कबीर साहेब के 629वें प्रकट दिवस पर उनके जीवन, विचारों तथा सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को याद किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया जाएगा।

राजकुमार जेई ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ की खबर का असर : निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू | 2 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ द्वारा बुधवार को निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की क्षतिग्रस्त स्थिति और उससे आमजन की सुरक्षा को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आधिकारिक ए...
Continue Reading

निजामपुर | रेलवे ओवरब्रिज फिर बना हादसों का इंतजार : सरिया बाहर निकला | रोजाना हजारों लोगों की जान जोखिम में

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | नांगल चौधरी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ताऊ देवीलाल चौक के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने करीब डेढ़ माह पहले भी प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके ब...
Continue Reading

निजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, निजामपुर में मंगलवार को सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व एवं देखरेख में हुआ। समारोह में खंड निजामपुर, नांगल चौधरी, ना...
Continue Reading
Advertisement

Trending