ज़िला
निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ की खबर का असर : निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू | 2 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद
निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ द्वारा बुधवार को निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की क्षतिग्रस्त स्थिति और उससे आमजन की सुरक्षा को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 2 जुलाई 2026 को फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फ्लाईओवर आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
महेंद्रगढ़ पुलिस के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेवाड़ी के इंस्पेक्टर अनिल जांगिड़ ने थाना निजामपुर को सूचना दी है कि फ्लाईओवर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत कराई जानी आवश्यक है। मरम्मत कार्य के बाद निर्माण सामग्री को पूरी तरह सूखने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाईओवर पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा
ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने बुधवार को अपनी विशेष रिपोर्ट में फ्लाईओवर की जर्जर स्थिति, टूटे हिस्से और उससे आमजन को हो रहे खतरे को प्रमुखता से उठाया था। रिपोर्ट में सवाल किया गया था कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खबर सामने आने के बाद अब संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।
वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 2 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे फ्लाईओवर निजामपुर की ओर जाने से बचें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।
जनहित के मुद्दों पर ग्राउंड जीरो न्यूज़ की मुहिम जारी
ग्राउंड जीरो न्यूज़ लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत का निर्णय भी ऐसे समय में आया है जब इसकी बदहाल स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मरम्मत कार्य के बाद फ्लाईओवर पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो सकेगा।
निजामपुर | रेलवे ओवरब्रिज फिर बना हादसों का इंतजार : सरिया बाहर निकला | रोजाना हजारों लोगों की जान जोखिम में
निजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
निजामपुर | ब्लॉक की नींव रखने वाले पूर्व बीडीपीओ दीपक यादव रहे आकर्षण का केंद्र : वरिष्ठ पत्रकार अजीत चौधरी ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
-
नारनौल22 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल16 hours agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार