ज़िला
निजामपुर | कांग्रेस ने फूंका संगठन विस्तार का बिगुल : बूथ से शीर्ष स्तर तक मजबूती पर मंथन
निजामपुर | कांग्रेस पार्टी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर रविवार को निजामपुर खंड में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जेई की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में विधायक मंजू चौधरी, महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया तथा जिला महासचिव प्रेम यादव ने विशेष रूप से शिरकत की।

बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और मजबूत संगठन ही पार्टी की जीत की सबसे बड़ी आधारशिला है। जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। जिला महासचिव प्रेम यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी को नई मजबूती प्रदान करें।
खंड अध्यक्ष राजकुमार जेई ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पार्टी हर स्तर पर पहले से अधिक सशक्त होकर जनता के बीच पहुंचे।
निजामपुर। कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ कबीर साहेब का 629वां प्रकट दिवस : 5 जुलाई को निजामपुर में जुटेंगे कांग्रेस नेता
निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ की खबर का असर : निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू | 2 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद
निजामपुर | रेलवे ओवरब्रिज फिर बना हादसों का इंतजार : सरिया बाहर निकला | रोजाना हजारों लोगों की जान जोखिम में
-
नारनौल4 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
नारनौल4 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार
-
नारनौल3 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल4 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण