ज़िला
नारनौल जनसभा आयोजन: ज्योतिबा फुले और अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, शिक्षा और समानता का संदेश, महापुरुषों के विचार अपनाने की अपील
नारनौल में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा और सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले फाउंडेशन द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सीमा खाड़िया उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. सीमा खाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया और समाज में व्याप्त पाखंड को तोड़ते हुए महिलाओं को अधिकार दिलाए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा के कारण हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और दहेज प्रथा, अंधविश्वास, विधवा विवाह और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक संभव हो पाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का विकास संभव नहीं है और अज्ञानता सबसे बड़ा शत्रु है।

नारनौल में अंबेडकर और ज्योतिबा फुले जयंती पर जनसभा, शिक्षा और समानता का संदेश
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया है, जो समाज के लिए घातक है। महापुरुषों के विचारों को अपनाकर ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है। कवि सुंदरलाल उत्सुक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाना आवश्यक है।
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि केवल एक दिन माला पहनाने से समाज का विकास नहीं होगा, बल्कि महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम में प्रकाश सिंह, संदीप ग्रोवर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए समान अधिकारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बाल कलाकारों और प्रतिभाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कमल सिंह ने रागिनी प्रस्तुत की, जबकि अन्य कलाकारों ने कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन और विचारों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज के विकास के लिए महापुरुषों के विचारों का प्रचार-प्रसार करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र ने किया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश
नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान
नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
ब्रेकिंग न्यूज़5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी3 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी3 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार