महेंद्रगढ़ में भक्ति संगम” : कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ | 19 अप्रैल तक चलेगा आयोजन | शहर बना भक्तिमय”

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
महेंद्रगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा शहर
महेंद्रगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा शहर

धर्म और आध्यात्मिक संस्कृति के केंद्र महेन्द्रगढ़ शहर में एक बार फिर भक्ति और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। रविवार से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाली मधुर एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पवित्र कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा देवी जी मंदिर आजाद चौक से शुरू होकर बालाजी चौक, मसानी चौक होते हुए पुनः आजाद चौक से गुजरती हुई कमला धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं और पुरुषों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्तों ने बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते, भजन-कीर्तन करते हुए पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। कथा स्थल कमला धर्मशाला पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारी कथावाचक साध्वी श्री राधा रानी जी ने अपने मुखारविंद से कथा का वाचन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान प्रस्तुत सुंदर झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक बुद्धिजीवी एवं प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा में पहुंचकर भागवत रूपी अमृत का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। इस आयोजन ने पूरे महेन्द्रगढ़ को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | साले ने दोस्तों संग मिलकर जीजा को पीटा : डंडों-राड से वार | इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस- ले लिया बदला बगलोल भाई का

राजेश भाम्भू
|
हमले के बाद बुरी तरह घायल पवन कुमार।
हमले के बाद बुरी तरह घायल पवन कुमार।
फतेहाबाद | जिले के रतिया शहर में दोस्तों के साथ अपने जीजा को पीटने वाले साले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साले और उसके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले घर में तोड़फोड़ की।...
Continue Reading

फतेहाबाद | दबंगई दिखाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार : युवक पर रॉड-डंडों से किया हमला | ट्रैक्टर से रास्ता रोककर स्कूटी भी तोड़ी

राजेश भाम्भू
|
भूना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत सिंह व उसके बेटे सुरेंद्र और माेनू
भूना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत सिंह व उसके बेटे सुरेंद्र और माेनू
फतेहाबाद | भूना थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर और एक लाठी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहच...
Continue Reading

फतेहाबाद | बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिखाई संगठन की बारीकियां : अग्रोहा शक्तिपीठ में आज भी चलेगा प्रशिक्षण शिविर | गुरदास मान के गाने पर नाचे

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद बीजेपी के प्रशिक्षण में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
फतेहाबाद | भारतीय जनता पार्टी की ओर से फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं को बारीकियां सिखाने के लिए अग्रोहा शक्ति पीठ में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर आज (रविवार) को भी जारी रहेगा। शिविर में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग...
Continue Reading
Advertisement

Trending