महेंद्रगढ़ में भक्ति संगम” : कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ | 19 अप्रैल तक चलेगा आयोजन | शहर बना भक्तिमय”
धर्म और आध्यात्मिक संस्कृति के केंद्र महेन्द्रगढ़ शहर में एक बार फिर भक्ति और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। रविवार से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाली मधुर एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पवित्र कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा देवी जी मंदिर आजाद चौक से शुरू होकर […]

धर्म और आध्यात्मिक संस्कृति के केंद्र महेन्द्रगढ़ शहर में एक बार फिर भक्ति और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। रविवार से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाली मधुर एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पवित्र कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा देवी जी मंदिर आजाद चौक से शुरू होकर बालाजी चौक, मसानी चौक होते हुए पुनः आजाद चौक से गुजरती हुई कमला धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं और पुरुषों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्तों ने बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते, भजन-कीर्तन करते हुए पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। कथा स्थल कमला धर्मशाला पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारी कथावाचक साध्वी श्री राधा रानी जी ने अपने मुखारविंद से कथा का वाचन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान प्रस्तुत सुंदर झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक बुद्धिजीवी एवं प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा में पहुंचकर भागवत रूपी अमृत का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। इस आयोजन ने पूरे महेन्द्रगढ़ को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं।
Editor: State Desk



