ज़िला
नारनौल | नशा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार : CIA ने दो और आरोपी दबोचे | विदेशी सप्लायर सहित अब तक 5 गिरफ्त में | 15 हजार नकदी बरामद
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारनौल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस रैकेट में एक विदेशी सप्लायर सहित कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस ने 14 अप्रैल को मोहल्ला मिश्रावाड़ा निवासी विनोद और रिंकू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। आरोपी विनोद हिस्ट्रीशीटर है, जबकि रिंकू के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की शुरुआत 13 मार्च को हुई थी, जब सीआईए टीम छोटा-बड़ा तालाब क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर तख्त बावड़ी के पास छापेमारी कर दिनेश को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 19 ग्राम स्मैक, 13,900 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था।
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 30 मार्च को हिमांशु निवासी सलामपुरा को गिरफ्तार किया। इसके बाद 31 मार्च को पुलिस ने इस नेटवर्क के विदेशी सप्लायर ईकेचुकवु निवासी अनम्बरा (दक्षिण नाइजीरिया) को भी दबोच लिया। उसके पास से एक स्कूटी, 18,500 रुपये नकद और 32,300 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे।
पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद