नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत आयोजित बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार  के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से मशरूम खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में कम जोत क्षेत्र होने के कारण मशरूम की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। विधायक ने किसानों से पर्यावरण और स्वास्थ्य के अनुकूल प्राकृतिक खेती अपनाने का भी आह्वान किया।

बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों को मशरूम हट और मशरूम ट्रे की अधिकतम सीमा बढ़ाने के लिए नया प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकलकर फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह भी दी।

विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए किसानों को ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ के तहत अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाना चाहिए। इसके लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को भारी अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30×20 फुट की लो कॉस्ट मशरूम हट बनाने पर अनुसूचित जाति के किसानों को 85 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के किसानों को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

इसके अलावा 100 बटन मशरूम ट्रे पर अनुसूचित जाति के किसानों को 85 प्रतिशत और ओएस्टर मशरूम ट्रे पर सामान्य वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही 2 लाख रुपये की लागत वाली स्मॉल स्केल मशरूम यूनिट पर 1 लाख रुपये तक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि...
Continue Reading
Advertisement

Trending